फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास में कब्जा देख ईओ नाराज

Fri, 28 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आसरा योजना के तहत डूडा विभाग की ओर से नगर में बनाए जा रहे आवासों का गुरुवार को चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को तत्काल कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समधन नगर पंचायत चेयरमैन नकीम अहमद व अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने नगर के मोहल्ला दारा सरायं पूर्वी स्वागत द्वार के पास आसरा योजना के तहत बनाए जा रहे करीब 108 कालोनियों का जायजा लिया। यह निर्माण ठेकेदार महेश सिंह की ओर से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बिना आवंटन कालोनी में कुछ लोगों का कब्जा कर लिया है। ईओ ने तत्काल कब्जेदारों को हटाए जाने का निर्देश दिया।

ठेकेदार महेश सिंह ने बताया कि यह लोग कालोनियों में डेरा जमाए हुए है। मामले को संज्ञान में लेते हुए चेयरमैन ने लोगों को मौके पर बुलाकर तत्काल कालोनियों को खाली करने को कहा। जिससे कार्य जल्द पूरा कराया जा सके। अधिशासी अधिकारी एके शुक्ला ने ठेकेदार महेश सिंह से कहा शीघ्र ही वह अधूरे कार्य को पूरा कराएं। कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक सुरेश चंद्र शाक्य, मुनीर उर्फ मुन्ना, निहाल खां, इरफान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें