फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू नियंत्रण को कमेटी बनी

Mon, 29 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें तंबाकू नियंत्रण को लेकर योजना तैयार की गई।
विज्ञापन


तंबाकू नियंत्रण के नोडल अधिकारी डा. केपी मद्धेशिया ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जा चुका है। नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय सचल दल है। ब्लाक स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाना है।

कमेटियों का गठन होने के बाद कोटपा अधिनियम 2003 को लागू कराने के लिए सचल दल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मेडिकल कालेज के डा. संजय वर्मा ने तंबाकू से नुकसान व होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डा. जेपी शर्मा ने कई जिलों में चल रहे प्रगति व आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए तंबाकू से होने वाले आर्थिक नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब कोई कंपनी तंबाकू उत्पादन का प्रचार नहीं कर सकती और न ही बैनर या होर्डिंग लगा सकती है। कहा कि तंबाकू के प्रोडक्ट के रैपर के 80 फीसदी हिस्से पर चेतावनी का निशान होना जरूरी है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कार्यशाला में अधिकारियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विकास योजनाओं में इस कार्यक्रम को जोड़कर चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्य व दायित्व सौंपे जाएंगे। विकास योजनाओं की मासिक बैठक में समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें