महमूदपुर खास में आयोजित ओम शिव शिवा त्रिदेव शाक्त
सती यज्ञ कार्यक्रम में रात के समय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ताड़का वध देख
दर्शक भावविभोर हो गए।
रविवार की रात मुनि आगमन, ताड़का वध, मारीचि
उद्धार, ऋषि के शाप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार और फिर राजा जनक के बाग
में राम-लक्ष्मण विश्राम की लीलाओं का मंचन किया गया। राम के स्वरूप में
कन्हैया तिवारी, लक्ष्मण बने गोलू, राजा दशरथ के स्वरूप में राजू शुक्ल,
महर्षि विश्वामित्र बने शंकरदत्त त्रिपाठी, मारीचि बने संतोष त्रिपाठी,
सुबाहु बने लाला तिवारी, अहिल्या बने फूल कुमार और नर्तक फूल व मिथलेश का
अभिनय सभी ने सराहा।
व्यास का दायित्व शिवनरेश ने निभाया, जबकि अमृतलाल व
अनिल सिंह ने वाद्य यंत्रों पर संगत दी। बाबा रामदास त्यागी एवं बाबा
भैरोदास के संयोजन में हो रहे कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ रही है।
रामलीला प्रारंभ होने से पहले सह आयोजक दलगंजन सिंह यादव, पूर्व प्रधान
गइया बाबा, रामकुमार, रामरूप यादव, कमलेश, हरिश्चंद्र आदि ने राम-लक्ष्मण
की आरती की।