फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी कृपा से मां मेरा नाम हो गया...

Thu, 02 Jun 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मां काली की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा तालग्राम के माता मंगला गौरी धाम में मंगला धाम कमेटी के आयोजन में मंगलवार की देर शाम देवी जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने रातभर देवी गीत सुनाकर समा बांधा। इस दौरान पेश की गई झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। मंगलवार की देर शाम गांव में दुर्गा जागरण का नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश सिंह, व जिला पंचायत सदस्य मिथलेश यादव ने सामूहिक रूप से हवन पूजन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विघ्न विनाशक गणेश जी और मां दुर्गा की आरती उतारी गई। दुर्गा जागरण में आई कलाकार शिवानी ने मां तू कितनी अच्छी है तू कितनी है प्यारी है, भोली.. भोली मां गीत सुनकर लोग झूम उठे। मैनपुरी से आई नीलम पांडेय ने हमारे दुख-दर्द को मेरी मैय्या दूर कर दे सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। कानपुर के कलाकार प्रवेश आर्यन ने मां के जयकारे लगाते हुए चुनरिया लाल लाई, भवानी तेरे लिए.. गीत गाकर लोगों का मन मोहा।

विधूना से आई रूबी सक्सेना ने तेरी कृपा से मां मेरा नाम हो गया, गीत को लोगों ने खूब सराहा। फर्रुखाबाद के कलाकार शिवपाल शाक्य ने कभी दुर्गा बनके, कभी काली बनके लोगों के दुख हरे गीत प्रस्तुत किया। कासगंज के पवन शर्मा ने अपने ग्रुप के साथ रातभर चले जगराते में माखन चोर, श्रीकृष्ण लीला, मयूर नृत्य, शंकर पार्वती नृत्य, उड़ते हुए हनुमान, जय मां काली, वृंदावन की होली समेत कई झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


देवी गीतों को सुनने के लिए पूरी रात कस्बा से लेकर आसपास के सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व युवा बच्चों ने कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने के लिए कमेटी के अध्यक्ष राम निवास गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश शाक्य, उमाकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोरेलाल, लेखाकार मुकेश शाक्य, विकास, पंकज, धर्मेद्र, रामआसरे, संजय सिंह, विक्रम, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें