फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पांच डिग्री पर पहुंचा पारा, गलन से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम का मिजाज और भी बदल गया। गुरुवार को पारा पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोग बेहाल हो गए। हवा की गति अधिक होने से दिन में शीतलहर का प्रकोप रहा तो शाम को गलन से लोग परेशान रहे। रात में पाला गिरने से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर लगातार हो रही भीषण बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। आने वाले पांच दिन तक सर्दी का सितम बरकरार रहेगा। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों काे सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम तो हवा की गति चार किमी प्रतिघंटा रही। हवा में नमी की मात्रा 95 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार इस समय पहाड़ों पर तेज बर्फबारी हो रही है, जिस कारण मैदानी इलाकों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। दोपहर तक कोहरा छाया रहा और सर्द हवाओं से लोग बेहाल रहे। रात के समय पारा तीन डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ जबरदस्त सक्रिय है। इनकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। पछुआ हवाएं उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रही हैं। आसमान में कोहरा छाया रहा और दृश्यता भी एक किलोमीटर ही रही। इससे हाईवे व एक्सप्रेसवे पर वाहन रेंगते नजर आए। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, उससे पूरी संभावना है कि शीतलहर अपना रौद्र रूप दिखाएगी।
विज्ञापन


गर्म कपड़ों की बिक्री
शीतलहर का प्रकोप होते ही शहर में गर्म कपड़ों की बिक्री हुई। सरायमीरा में फुटपाथ पर सजीं दुकानों पर भीड़ दिखाई दी तो अन्य बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर ब्लोअर व रूम हीटर भी खूब बिके। सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारी कर्मचारी भी हीटर से तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें