फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में चीखपुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। किशोर ने नाराज होकर शुक्रवार को घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। डाॅक्टर के इंकार करने पर परिजन किशोर को अस्पताल लेकर जा रहे थे पर रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


विशुनगढ़ निवासी विशाल (16)किले के पीछे रामनगर रोड पर पंचर जोड़ने की दुकान हैं। शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद करने के बाद कोल्डड्रिंक की बोतल लेकर घर पहुंचा। परिजनों के साथ कोल्डड्रिंक पीने के बाद नाराज होकर विशाल कमरे के अंदर चला गया। यहां उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। काफी देर तक कमरे से आहट न होने पर पर परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो उसे फंदे पर लटकता देखा। उसे फंदे से उतारकर निजी चिकित्सक के पास ले गए।
डाॅक्टर के हाथ खड़े कर देने पर परिजन उसे सौ शैया अस्पताल लेकर रवाना हो गए, लेकिन किशोर के शरीर में हरकत न होने पर रास्ते से ही लौट गए। किशोर का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। इस संबंध में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें