फोटो :43: प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती टीम। संवाद
कन्नौज। ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा नदसिया में स्वामी बेधड़क हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में चार स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
दूसरे दिन बुधवार को अनौगी स्थित प्राथमिक विद्यालय ने उमर्दा विद्यालय की टीम को 19 -21 अंक से हराया। इससे पहले भारतीय इंटर कॉलेज मतौली के प्रधानाचार्य रमेश यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। अनौगी स्थित प्राथमिक विद्यालय की टीम ने उमर्दा ब्लाॅक की टीम को 19 -21 से हरा दिया। इसके बाद गर्वमेंट पॉलिटेक्निक की टीम ने भारतीय इंटर काॅलेज की टीम को 7-2 से हराया।
भारतीय इंटर कॉलेज मतौली के प्रधानाचार्य ने कहा कि बैडमिंटन खेलने से शरीर में स्फूर्ति आती है। अंपायर की भूमिका अभिषेक कुमार ने बखूबी निभाई। इस दौरान बेधड़क हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल वाजपेई, प्रशांत कुमार प्रवीण कुमार, अभिषेक द्विवेदी, अश्विनी, अनूप कुमार, आलोक, मनोज, विकास, राहुल, राघव, विनोद कुमार द्विवेदी, प्रभात चंद आदि मौजूद रहे।