फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिक्षिका गुंजन भदौरिया को मिलेगा रामबाई दीक्षित शिक्षा सम्मान

विज्ञापन
फोटो :23: शिक्षिका गुंजन भदौरिया। स्रोत : स्वयं - फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्र​शिक्षण।
विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक शिक्षा में नवाचार, शोध एवं आनंदमय शिक्षा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान दिया जाता है। इस साल बहादुरपुर उज्जैना की प्रधानाध्यापक को भी सम्मान के लिए चयनित किया गया है। तीन जनवरी को चित्रकूट में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षिका को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान की संयोजक वंदना दीक्षित एवं प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि बेसिक शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदनों का चयन समिति के सदस्य रामकिशोर पांडेय, दुर्गेश्वर राय, चंद्रेश कुमार ने निरीक्षण, परीक्षण एवं मूल्यांकन कर वर्ष 2024 के लिए वाराणसी के डॉ. श्रवण कुमार गुप्त, फतेहुपर की सीमा मिश्रा, वर्ष 2025 के लिए बलिया के शंकर कुमार रावत और कन्नौज के बहादुरपुर उज्जैना की शिक्षिका गुंजन भदौरिया को चुना है।
चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को चित्रकूट में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में तीन जनवरी को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, मोती माला, लेखनी, मेडल, सम्मान पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड एवं छत्तीसगढ़ से शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें