फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अभियान चलाकर कर विभाग ने 9.83 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य कर विभाग द्वारा क्षेत्र में शुक्रवार को सघन वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 83 हजार रुपये व राज्य कर विभाग द्वारा 9.83 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

वसूली अभियान के दौरान टीम ने राजू ब्रिक फील्ड, मां अन्नपूर्णा ट्रेडर्स, जेडी ट्रेडिंग कंपनी सहित कई फर्मों के संचालकों को चल एवं अचल संपत्ति कुर्की की नोटिस थमाई। बकायेदारों को निर्धारित समय में बकाया जमा न करने पर चल या अचल संपत्ति की नीलामी कर वसूली की चेतावनी दी गई। इस दौरान उपायुक्त राज्य कर राजीव त्यागी, सहायक आयुक्त राज्य कर मनीष कुमार राय, सहायक आयुक्त सचल दल दीपा सागर, राज्य कर अधिकारी निशा यादव, राज्य कर अधिकारी सचल दल शुभेंद्र पांडेय, राज्य कर अधिकारी पंजीयन प्रभात कृष्ण त्रिपाठी, तहसीलदार तिर्वा अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार तिर्वा सतीश कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें