फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे न होने पर चढ़ा एसडीएम का पारा

Fri, 29 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में बन रहे नए-पुराने आवासों का सर्वे न करने और कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायत पर प्रभारी ईओ एसडीएम ने पालिका कर्मियों को फटकार लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित नगरपालिका परिषद पहुंचे। उन्होंने पालिकाकर्मियों की बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की। इसी दौरान सभासद हरिशरण शाक्य, कन्हैयालाल शाक्य, सुनील दुबे, भारतचंद्र शाक्य व अन्य सभासद पहुंचे और उनसे नगर में मकानों का सर्वे का कार्य न होने का मामला उठाते हुए पालिका कर्मियों की शिकायत की।

इस पर एसडीएम ने वरिष्ठ लिपिक को बुलाकर मामले की जानकारी ली और फिर सर्वे कार्य में लगे पालिका कर्मियों को फटकार लगाते हुए अपने कार्यों में सुधार लाने और सर्वे के कार्य में ढिलाई न बरतने के निर्देश देते हुए उनसे अभी तक सर्वे में क्या प्रोग्रेस हुई पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन अब इस कार्य की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान मोहल्ला बजरिया निवासी गीता सैनी ने शिकायत करते हुए कहा कि वह पिछले कई माह से विरासत में नाम दर्ज कराने को पालिका के चक्कर काट रही हैं, पर पालिकाकर्मी उन्हें टरका देते हैं। उनका कहना है कि विरासत तभी दर्ज होगी जब उसका बैनामा होगा। इसके अलावा सभासदों ने नगर में शौचालय और पेशाबघर न होने की बात रखी।

सभासदों का कहना था कि पूर्वी बाईपास से पश्चिमी बाईपास तक कहीं पर भी यह सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं और राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सभासदों ने मोबाइल टायलेट की नगर में व्यवस्था कराने की बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें