फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों संग शहर की सड़कें केसरिया

Fri, 05 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करते दूर-दराज जिलों से आए कांवरिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन पर हजारों की तादात में उमड़े कांवरियों के जत्थों से शहर केसरिया रंग से पट गया। बम भोले के जयकारों के बीच कांवरियां बोर्डिंग मैदान में एकत्र हुए। यहां बाबा गौरी शंकर कांवरियां समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया। गौरी शंकर मंदिर पहुंचकर कांवरियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इससे पहले हरदोई रोड तिराहे पर पुलिस प्रशासन ने कांवरियों के डीजे को रोक दिया। इससे जीटी रोड व हरदोई रोड पर जाम लग गया।
विज्ञापन


बाद में प्रशासन ने बोर्डिंग मैदान तक डीजे जाने की इजाजत दी। शुक्रवार को हरदोई, बिलग्राम सहित कई कस्बों की कांवरियां समितियों के तत्वावधान में हजारों की तादात में भक्तों के जत्थे महादेवी घाट पर पहुंचे। यहां गंगा स्नान करने के बाद कांवरियों का जत्था बाबा के जयकारे लगाते हुए कन्नौज के लिए रवाना हुए। कांवरियों के साथ बज रहे डीजे को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हरदोई रोड तिराहे पर रोक दिया। इससे आक्रोशित भक्तों ने हरदोई रोड व जीटी रोड पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीजे को बोर्डिंग मैदान तक ले जाने की इजाजत दी गई। बोर्डिंग मैदान में भक्तों को जलपान कराया। देर शाम कांवरिए टोलियां बनाकर बाबा गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और बाबा का अभिषेक किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें