फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचरों ने बनाई धरना प्रदर्शन की रणनीति

Mon, 01 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ की बीआरसी में हुई बैठक में तीन फरवरी को कलेक्ट्रेट में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष उदय नारायन सिंह यादव ने कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर टीचरों की तमाम समस्याओं को लेकर तीन फरवरी को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि टीचरों को पुरानी पेंशन योजना से अच्छादित किया जाए, टीचरों के ग्रह जनपद में अंतर जनपदीय स्थानांतरण किए जाएं।

मृतक टीचरों के आश्रितों को टीचर के पद पर नियुक्ति की जाए, टीचरों को राज्यकर्मचारियों की भांति नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए आदि समस्याओं को लेकर टीचर प्रदर्शन करेंगे। ब्लाक अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र के समस्त टीचर अपनी एकता का परिचय देते हुए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु निर्धारित समय पर कन्नौज पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीचरों की 20 सूत्री मांगों के सापेक्ष में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। बैठक को जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, अनार सिंह पाल, अश्वनी दुबे, संजीव यादव, संजीव शुक्ला, रामशंकर शर्मा, वसीउद्दीन सिद्दीकी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


बैठक में गौरव अवस्थी, विमल, इरफान, मो. मुस्ताक हसन रिजवी, दुष्यंत यादव, राहुल वर्मा, यदुवीर सिंह, आदित्य, ऊषा सक्सेना, पूनम, निर्गम कटियार, सुनीता पाल, आसमां बेगम, हेमलता, शीला वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें