कांग्रेस द्वारा एक छात्र की मौत पर की जा रही
जातिवाद की राजनीति एवं हैदराबाद विवि में किए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी के धरने की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़े शब्दों में निंदा
करते हुए उनका पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।
जिला संयोजक सुमित
प्रजापति ने कहा कि वर्ष 07 से लेकर वर्ष 12 तक जब यूपीए की सरकार थी, तब
वहां सात दलित छात्रों ने आत्महत्याएं की थीं। तब धरना तो दूर जांच कमेटी
का भी गठन नहीं हुआ। इस मामले को जानबूझकर राजनीतिक लाभ लेने के लिए गरमाने
का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस छात्र ने आत्महत्या की है,
उस छात्र ने अपने सुसाइड नोट पर कहीं भी किसी राजनैतिक दल के नेता और
एबीवीपी छात्र नेता का जिक्र नहीं किया। पुतला फूंकने के दौरान नगर मंत्री
समुद्र श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री अमन तिवारी, सत्यम मिश्रा, शिवम, संदीप,
सौरभ, अमित, अभिनव, यशस्वी, देवेंद्र, अनमोल आदि मौजूद थे।