फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मुलाकात के दौरान सही था बेटा, जेल वालों ने मार दिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। मुलाकात के दौरान मेरा बेटा सही था, अचानक क्या हो गया...। मेरे बेटे को जेल वालों ने मरवा दिया...इसके लिए विरोधियों से 10 लाख रुपये लिए गए। इस तरह की आवाजें जिला कारागार के गेट पर गूंज रहीं थीं। बंदी की मां गुड्डी देवी, पिता फूल सिंह और सभी भाई इसी तरह के आरोप लगा रहे थे। परिवार वाले मांग कर रहे थे कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसमें जो दोषी हों, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

सूरज कई दिनों से जेल में गुमसुम रहता था। शुक्रवार को मां गुड्डी देवी ने पुत्र सूरज से जेल में मुलाकात कर उसके हाल चाल लिए। दोपहर डेढ़ बजे साथी बंदियों ने सूरज को कैंटीन के स्टोर में अंगौछे से फंदे पर लटका हुआ देखा। नीचे गैस का सिलिंडर रखा था। बंदियों के शोर मचाने पर जेल अधीक्षक अकरम खां सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मैस में काम करने वाले अन्य बंदियों से जानकारी की। सभी ने बताया कि खाना बनाने के बाद वह बाहर आ गए थे। सूरज स्टोर से सामान लेने के लिए गया था।
जेल प्रशासन की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पिता फूल सिंह सिसौदिया, भाई विनोद कुमार, संजू, रामतीर्थ, अवधेश, मां गुड्डी देवी सहित परिवार के लोगों ने जेल गेट पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि जेल प्रशासन ने 10 लाख रुपये लेकर सूरज की हत्या करवाई है। जानकारी पर सीओ सिटी कमलेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी ने पूरे मामले में जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में निरुद्ध विचाराधीन बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उसकी जांच की जाएगी। शव का वीडियोग्राफी के साथ पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें