कस्बे में बिछाई जा रही अंडरग्राउंड बिजली लाइन में
मानकों की अनदेखी करने के खिलाफ सोशलिस्ट पार्टी के आधा सैकड़ा
कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर आजाद नगर मोहल्ला में स्थित गहरा तालाब के
किनारे धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने काम रोके जाने की मांग
रखी।
कस्बे में पिछले छह माह से शासन के निर्देश पर अंडरग्राउंड बिजली
लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस मामले में सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष
शाहिद अंसारी का आरोप है कि कार्रदायी संस्था के ठेकेदार लाइन बिछाने में
मानकों की अनदेखी कर रहे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बन रही है।
उनका
कहना है कि अनियमितताओं के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक
जनहित याचिका भी दायर कर रखी है, उसकी सुनवाई मंगलवार को होनी थी। इसके
बावजूद भी ठेकेदार पुलिस बल के साथ जबरन लाइन बिछाने व मीटर के कनेक्शन
जोड़ने का काम कर रहे हैं। इससे नागरिकों में आक्रोश है।
सोमवार की
दोपहर शाहिद अंसारी के नेतृत्व में बदरुल जमा खां, मोहम्मद अलीम, संजीव
भट्ट, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद शाकिब, जुबैर खां, करामत टेलर, जुबैर
अंसारी, फैज मोहम्मद, मोहम्मद बहार, रिजवान सहित आधा सैकड़ा लोग नारेबाजी
करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी धरना स्थल
पर पहुंच गई।