फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों को किया नमन

Wed, 27 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
कारगिल शहीदों को श्रद्धाजंलि देते पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। जिला सैनिक कल्याण एवं  पुनर्वास कार्यालय में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक और वीर नारियों ने परिसर में पौधे रोपे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सबसे पहले सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर वीएस तोमर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान और शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

सैनिकों और वीर नारियों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि कारगिल के ऑपरेशन विजय के सभी पूर्व सैनिक हिस्सा थे।
विज्ञापन


उन शहीद सैनिकों का स्मरण करता हूं जिन्होंने कारगिल के युद्ध में अपने प्राणों की बाजी लगा दी। इस अवसर पर 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिक हंसराम की पत्नी शांति देवी को 50 हजार रुपये की अनुदान राशि दी गई।

गुरसहायगंज के पूर्व सैनिक स्वर्गीय शराफत अली खान के पुत्र सैय्यद अब्दुल हुजैफ को कार्यालय की ओर से 2 हजार रुपये की सहायता दी गई। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

जिले के कारगिल युद्ध में घायल हुए  कैप्टन रवींद्र कुमार सेना मेडल व 5 शहीद सैनिकों की पत्नियों और 80 की उम्र पार कर चुके पूर्व सैनिकों व आश्रितों को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर ने सम्मानित किया।

इन्हें बस से ले जाने और लाने की जिम्मेदारी हवलदार शिव नरायण और कर्मवीर सिंह ने निभाई।  इस मौके पर सूबेदार मेजर अशोक मिश्रा, पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष बलराम सिंह सेंगर, महासचिव विजय सिंह चौहान सहित कई पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस  मौके पर शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अनंतराम वर्मा, इंद्रजीत सिंह, मलखान सिंह पाल, अवधेश गुप्ता, सूबेदार मेजर बशीरूद्दीन खान, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह भदौैरिया, प्रमोद सिंह, शिवमंगल सिंह,मंशाराम दुबे, भोजराज पाल, मानिकचंद्र, अजय कुमार दीक्षित, गंगामहेश सिंह, बादाम सिंह, कोतवाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें