वेतन एवं समस्त अवशेष देयकों के भुगतान की मांग को
लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वित्त एवं
लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव कर हंगामा किया। संघ के नेताओं की
लेखाधिकारी से जमकर बहस भी हुई।
लेखाधिकारी भारत कुमार चतुर्वेदी ने
कहा कि वेतन बिल को ट्रेजरी में भेजा चुका है। वरिष्ठ कोषाधिकारी से बात
कर बताया कि वेतन शिक्षकों के खाते में आज से ही पहुंचना शुरू हो जाएगा।
कहा कि अवशेष देयकों का भुगतान भी एक दो दिन में कर दिया जाएगा।
इस
मौके पर कार्यवाह अध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्रजपाल सिंह भदौरिया, शिवनंदन
सिंह, उमा कटियार, जावेद अहमद, दिलीप यादव, सौरभ सिंह, सूर्य प्रताप सिंह,
राजेश जतन, नीरज शुक्ला, वीरभान सिंह, प्रदीप कटियार, रामनरायन, ब्रजेश,
वसीम हसन, नीरज यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
वित्तविहीन शिक्षक संघ के
प्रदेश अध्यक्ष बिहारीलाल यादव ने कहा कि शिक्षकों को मानदेय देने का
शासनादेश जारी किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। यदि
जल्द कोई निर्णय सरकार ने न लिया तो शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार
करेंगे।
जिलाध्यक्ष इलाकेदार राजपूत ने अशोक कुमार इंटर कालेज में
बैठक कर रणनीति बनाई। सभी से अपील की कि वह मूल्यांकन का बहिष्कार करें। इस
मौके पर राजबहादुर यादव, अशोक कुमार दुबे, रामकिशोर भी मौजूद रहे।