फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी समेत चोर गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से चुराकर लाई गई स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय तिराहे के निकट निरीक्षण भवन के सामने एक स्कूटी दो दिन से खड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई उसे लेने नहीं आया। मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक युवक ने चाबी लगाकर स्कूटी को ले जाने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। मामला संदिग्ध जान पुलिस को सूचना दी।

चौकी प्रभारी ब्रजकिशोर गौतम ने युवक से पूछताछ की तो बताया कि इलाहाबाद में वह एक बाइक मिस्त्री की दुकान पर काम करता है। यह स्कूटी एलगिन रोड सिविल लाइन इलाहाबाद निवासी अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने मरम्मत के लिए दी थी। इसे ठीक करने के बाद वह कोटा राजस्थान ले जा रहा था।
विज्ञापन


पेट्रोल खत्म हो जाने पर उसने स्कूटी को यहां खड़ा कर दिया। उसने अपना नाम भूमेश सोनी पुत्र बाबूलाल निवासी कैथनिक कोटा राजस्थान बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें