अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव के लिए शहर की नारायण टाकीज में रिहर्सल किया। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। मंगलवार
को अग्निशमन विभाग की टीम शहर के मकरंदनगर स्थित नारायण टाकीज पहुंची।
यहां उन्होंने सिलेंडर में आग लगने पर कैसे उसे बंद किया जाता है, के अलावा
सिलेंडर को कैसे मकान से बाहर तक लाया जाता है का रिहर्सल किया। इसी तरह
मकान के ऊपरी मंजिल में यदि आग लग जाए और आगजनी में लोग फंस जाएं तो उन्हें
कैसे बचाया जा सकता है की जानकारी दी।
कहा कि ज्वलशील पदार्थ को आग से दूर
रखें। बच्चों के हाथ में माचिस या लाइटर न दें। यदि सिलेंडर की गैस लीक
होने की गंध लगे तो सावधानी बरतें। न तो कोई विद्युत उपकरण स्विच आफ करें
और न ही आन। आग व धुएं से बचने को लेटकर कमरे से बाहर निकलें। आग को फैलने
से बचाने को आसपास के ज्वलनशील पदार्थों को तत्काल हटा लें।