सामयिक संग्रह अमीनों को नियमित न करने से सोमवार को
दर्जनों अमीनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को
ज्ञापन सौंपा।
संग्रह अमीन खुशीलाल यादव, अजय दुबे, महिमा सिंह,
चंद्रपाल, महेशचंद्र, देशराज, अरविंद कुमार, प्रहलाद सिंह, सुभाषचंद्र,
अवनेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अजय कुमार, विमल किशोर, रामवीर सिंह सहित कई
अन्य दोपहर के समय कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
डीएम को दिए ज्ञापन
मेें कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी सामयिक संग्रह अमीनों को नियमित कर
दिया गया है, पर कन्नौज जनपद में अभी तक नियमितीकरण नहीं किया गया है। इस
बाबत डीएम और एडीएम को पत्र भी दिए जा चुके हैं। यदि विनियमितीकरण नहीं हुआ
तो सभी संग्रह अमीन अनशन व भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।