फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ज़मानत पर छूटकर घर आया। इसके बाद किशोरी से जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि शादी ने इन्कार करने पर अश्लील फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि तीन महीने पहले क्षेत्र के निकारीपुर गांव निवासी शीटू ने घर पर अकेली पाकर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया था। तीन दिन पहले आरोपी जमानत पर छूट कर आया है। आरोप है कि रास्ते में पीड़ित बेटी को घेरकर जबरन उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा।इससे परिजन डरे, सहमे व भयभीत हैं। थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। आरोप सही पाए जाने पर विवेचना में शामिल कर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें