फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में दिखाए अनोखे करतब

Fri, 18 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीएस इंटर कालेज खेल मैदान पर दो दिवसीय जिला स्तरीय भारत स्काउट और गाइड की रैली का सीडीओ उदयराज यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान रैली में शामिल जिले के 28 स्कूलों के छात्र-छात्राओं उद्घोष की धुनों के बीच कदम से कदम मिलाते हुए मार्चपास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन


सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि स्काउट गाइड व बच्चों की रैली का अनुशासन देखकर अभिभूत हूं। बच्चों के ऊपर ही देश के भार भविष्य में आएगा। हमारे बच्चे जितने कर्मठ व लगनशील होंगे, उतने ही अच्छे नागरिक बनेंगे। बच्चों को शिक्षा के साथ स्काउट गाइड/एनसीसी आदि में भाग लेना चाहिए। इससे उनके अंदर आत्म अनुशासन तथा आत्मनिर्भरता पैदा होती है।

बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए कार्यक्रम उनके उत्साह, कर्मठता व क्षमता के परिचायक हैं। डीआईओएस केपी सिंह यादव ने कहा कि बच्चों में सहयोग और सेवा आदि गुणों को स्काउटिंग और गाइडिंग द्वारा पैदा करने की कोशिश की जाती है। बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि बच्चे छोटे जरूर है, पर इनमें क्षमता बहुत अधिक है।
विज्ञापन


बेसिक विभाग में हर गुरुवार को को स्काउट व गाइड वर्दी में सभी टीचर आते हैं। सुबह प्रार्थना कराई जाती है। इस दौरान ध्वज शिष्टाचार, फहराना, कलर पार्टी व एसडी गर्ल्स कालेज, जेपी गर्ल्स कालेज ने मीनार का प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

इस मौके पर मेजर एनसी टंडन, रामप्रकाश कटियार, रामशंकर झा, श्याम बाबू राठौर, शैलेंद्र सिंह, नारायण मिश्रा, मदन, देवेंद्र कुमार, राजीव यादव, कृष्ण चंद्र दुबे, रघुवीर झा, विनोद कुशवाहा, रघुराज सिंह बघेल, सत्यपाल, दिलीप यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें