रामाश्रम बिजली उपकेंद्र से रेलवे लाइन के नीचे केबिल न जुड़ पाने के
कारण दूसरी तरफ के गांव गहरापुर, भैंसियापुर, गुरौली, झूंसीनागर, तमियामऊ,
रंपुरा, रौरा, बल्लापुरवा, अनीभोज, लालपुर, मौरा, गड़रियनपुरवा आदि गांवों
के लोग परेशान थे।
इन गांवों की आपूर्ति को शुरू करने के लिए शनिवार को
विभाग के जेई प्रेमशंकर शर्मा ने बिजली उप केंद्र पर पहुंचकर बटन दबाकर
सप्लाई का शुभारंभ किया। बताते हैं कि सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष कोची
यादव ने कई बार इस समस्या को उठाया।
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह से भी
शिकायत की गई। इसके बाद रेलवे की मंजूरी लेकर केबिल डालकर आपूर्ति शुरू
कराई गई। इस मौके पर रणधीर सिंह, केपी ठाकुर, नितिन लाला, अशोक कुमार, पंकज
गुप्ता, एफएसओ विवेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
अमरौली के प्रधान ओमपाल
वर्मा, तमियामऊ के प्रधान जितेंद्र सिंह, लालपुर के पन्नालाल, रायपुर की
सीमा यादव, मौरा के नरेंद्र सिंह आदि ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि
नए फीडर से ये गांव जुड़ जाने से लोगों को लोवोल्टेज की समस्या से निजात
मिलेगी। अब फाल्ट कम होंगे। इससे अघोषित बिजली कटौती में कमी आएगी।