कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कई रंगारंग प्रस्तुति दी। एलकेजी के
विद्यार्थियों ने लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा पर नृत्य प्रस्तुत किया।
इसी तरह क्रिसमस गीत पर बच्चों ने सफेद वस्त्र धारण कर कार्यक्रम प्रस्तुत
किया।
इस मौके पर लड़की बचाओ संदेश को सभी ने सराहा। इसे जन-जन तक पहुंचाने
की बात कही। इस दौरान पांडाल तालियों से गूंजता रहा।
एंकर आद्या मिश्रा,
शुभम यादव व एलकेजी पार्थ एंड पार्टी ने कई कार्यक्रम पेश किए। सफल एंड
पार्टी ने देश भक्ति गीत पर नृत्य पेश किया। इसी तरह विशाल, श्रद्धा
सक्सेना, सोनाक्षी, ख्याति भदौरिया, अभिषेक, शिवानी, हर्ष दुबे,सोना, मोना
पांडेय व अनुभव शुक्ला ने सांस्कृतिक गीत व नृत्य पेश कर वाहवाही बटोरी।
जुअल जोश आर्गन भी छात्रों ने बजाया। पूर्व प्रतियोगिता की विजयी छात्रा को
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके
पर फादर थामस सुपीरियर इटावा मिशन, फादर जीमि मैनेजर, प्रधानाचार्य फादर
नोवी के अलावा अध्यापक व अभिभावक मौजूद रहे।