Benefits to all the characters, negligence not tolerated
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ई-पॉस मशीन से निशुल्क खाद्यान्न देने का शुभारंभ रविवार को पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि सभी पात्रों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी।
ग्राम खल्ला रूपमंगदपुर में ग्रीश मिश्रा और नगर में अजय गुप्ता के यहां निशुल्क राशन लेने आए लोगों से पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने बात की। उन्होंने कहा कि तीन माह के लिए सभी के लिए निशुल्क राशन देने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।
इससे कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। डीएसओ कमलेश गुप्ता ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से तीन माह तक तीन किलो चीनी मिलेगी।
कोटेदारों से कहा कि ई-पॉश मशीन का उपयोग करने से पहले दुकान पर उपलब्ध सैनिटाइजर, साबुन और पानी से हाथ साफ करना अनिवार्य है। इस दौरान मनीष श्रीवास्तव, मुनीश मिश्रा, सुरेशचंद दुबे, बृजेश गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, विवेक दुबे, ऊषा उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।