फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और बारातघर के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 06 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड कन्नौज के ग्राम पंचायत सीहीपुर के कुशवाह पुरवा की आबादी एक हजार है। इसके बावजूद गांव में एक भी स्कूल और बारातघर नहीं है। जिसकी मांग कर रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सीहीपुर गांव के मुख्य मार्ग के पास गांव के बाबूराम, शंभू दयाल, रामवीर, श्रीकृष्ण, राम बहादुर, सुदामा प्रसाद, ब्रजपाल, अशोक कुमार, मानसिंह, गिरिजा शंकर, राधेश्याम, राकेश कुमार, इंद्रपाल छोटेलाल, वीरभान, छेदीलाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्र होकर गांव में स्कूल व बारातघर की मांग पर  प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी एक हजार होते हुए भी अब तक स्कूल का निर्माण नहीं हो सका है। इससे बच्चों को दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जाना पड़ रहा है।

वहीं, गांव में बारातघर न होने से बेटियों की शादी में आने वाले बारातियों को गांव के बाहर खुले में रुकवाने के लिए मजबूर है। जबकि बारिश व कोहरे में बारातियों को मुश्किलें होती हैं। तेज धूप में बारातियों को छांव ढूंढनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से स्कूल व बारातघर बनवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अगर बारातघर व स्कूल न बना तो विधानसभा चुनाव में वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


बारातघर के लिए पंचायत से प्रस्ताव पास कराया गया है। पंचायत में बजट उपलब्ध होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं स्कूल के लिए क्षेत्रीय नेताओं से लेकर डीएम से अनुरोध किया जा चुका है।- पुष्पा देवी (ग्राम प्रधान, सीहीपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें