गांव सकरवारा स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में चल रही
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान शंकर के विवाह का सजीव वर्णन किया
गया। इस दौरान भक्त बाराती बनकर शामिल हुए और जगह-जगह आरती उतारकर बारात का
स्वागत किया।
चित्रकूट से आए आचार्य लक्ष्मणदास ने प्रवर्चन कर
भगवान शंकर की बारात का मार्मिक चित्रण किया। शिव बारात का वर्णन सुनकर
भक्तगण भाव-विभोर हो गए। मौजूद भक्तों ने शिव बारात का स्वागत किया। आरती
उतारी और धूमधाम से विवाह संपन्न कराया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान
मीना देवी कनौजिया, प्रधानपति रामनरेश, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण, डा.
रामसिंह, ताहपुर के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह, सुतहा के प्रधानपति लाल
बहादुर के अलावा गुरसहायगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राधा गुप्ता व उनके पति
इंद्र कुमार गुप्ता, मंदिर के पुजारी श्यामानंद मिश्रा मौजूद रहे।