फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़पुरा में निकली चोरों की बारात

Sun, 11 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मढ़पुरा में शनिवार की रात चोरों ने धावा बोलकर तीन घरों को अपना निशाना बनाया। दो घरों में चोर चोरी करने में सफल हो गए, जबकि तीसरे घर में सेंध पूरी तरह से न काट पाने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


एक ही गांव में चोरों की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। मढ़पुरा निवासी प्रेम चंद्र जाटव के मकान में चोर बीती रात घुसे। उस वक्त परिवारीजन छत पर व घर के बाहर सो रहे थे। कमरे में रखा बक्सा चोर उठा ले गए। इस बक्से में 300 ग्राम चांदी के आभूषण, 2200 रुपये नगद रखे थे।

इसके अलावा एक बोरी मूंगफली, पैकेट, एक पंखा उठा व कीमती कपड़े भी चोर चुरा ले गए। इसके बाद सोमेश वाल्मीकि के घर में चोर पहुंचे। सेंध लगाने के लिए दीवार काटी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी तरह रिटायर्ड फौजी जगदेव सिंह कुशवाहा के घर में कई चोर घुस गए। छोटे बक्से को तोड़ने के बाद बड़े बक्से का ताला तोड़ने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। इस पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश मोबाइल व नगदी लेकर भाग गए। सूचना थाने में दी गई। हल्का इंचार्ज मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। काफी तलाश के बावजूद चोरों का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें