फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बंदी ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। जिला जेल में बेटे की हत्या के आरोप में चार साल से बंद युवक ने गुुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। वहीं, जेल प्रशासन केवल तबीयत खराब होने की बात कह रहा है। सूत्रों का कहना है कि बंदी ने फिनायल पी लिया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सौंसरापुर गांव निवासी जानू उर्फ जान आलम बेटे की हत्या के आरोप में चार साल से जिला जेल में निरुद्ध है। बुधवार देर शाम उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। चर्चा रही कि उसने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंदी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि बंदी को जहरीला पदार्थ खाने के लक्षणों के साथ भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई। सुधार देखने के बाद जेल अधिकारी चिकित्सीय अनुमति पर बंदी को पुनः जेल ले गए हैं।

फिनायल पीने की बात को जेल प्रशासन ने किया खारिज
जहां बंदी के फिनायल पीने की चर्चा हो रही है, वहीं जेल प्रशासन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। जेल अधीक्षक भीमसेन मुकंद ने बताया कि विचाराधीन बंदी जानू उर्फ जान आलम चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में निरुद्ध है। बंदी को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी दूसरी शादी करना चाहती है, इसी को लेकर परेशान हो गया और डिप्रेशन में चला गया। पहले जेल के अस्पताल में इलाज कराया, बाद में मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें