फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसआईआर में लापरवाही पर एसडीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शासन के निर्देश पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान (एसआईआर) के तहत बीएलओ की लापरवाही पर एसडीएम ने गुुरुवार को नाराजगी जताई है। तहसील क्षेत्र में लगाए गए 487 बीएलओ में से 100 बीएलओ ने अभी तक ऑनलाइन एप पर लॉगिन नहीं किया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी, बीडीओ, आंगनबाड़ी व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। समीक्षा बैठक में पाया गया कि अब तक 100 बीएलओ ने ऑनलाइन ऐप में लॉगिन नहीं किया है। अभियान से जुड़ा समस्त कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाना है। एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन के निर्देशों की अवहेलना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे पूर्ण पारदर्शिता व तत्परता के साथ किया जाना चाहिए। यदि किसी बीएलओ द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार अवनीश सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान में कुल 487 बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें से 100 बीएलओ अब तक ऐप में लॉगिन नहीं कर पाए हैं। सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर ऐप में लॉगिन कराएं, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। एसडीएम राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि अभियान की प्रगति की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रत्येक बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदाता सत्यापन एवं नए पंजीकरण का कार्य समय से करें, जिससे समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें