फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुखिया के नाम से विवादित ढांचे पर पोस्ट से खलबली

विज्ञापन
सदर कोतवाल विकास राय को तहरीर देते सपा विधायक अनिल दोहरे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री के नाम से विवादित ढांचे के बारे में पोस्ट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सदर कोतवाल को यह तहरीर दी है।
विज्ञापन

समाजवार्दी पार्टी के सदर विधायक अनिल दोहरे मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर तीन युवक अनर्गल पोस्ट कर रहे हैं। इसमें विवादित ढांचे के बारे में भड़काऊ बयान लिखा गया है। विधायक अनिल दोहरे ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम और फोटो लगी पोस्ट देखी तो शक हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री से बात की तो उन्होंने ऐसी कोई भी पोस्ट डालने से मना किया। ऐसे में यह युवक उनके नाम पर गलत पोस्ट डालकर उन्हें व पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।
सदर विधायक ने सदर कोतवाल विकास राय को तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस तहरीर की जांच करा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें