कस्बे में निकाली गई राम बारात में शामिल झांकियों ने
सबका मनमोह लिया। राम बारात जगतापुर, उद्यमपुर व पटेलनगर तक पहुंची। इसके
बाद उसका समापन हुआ।
रामबारात में भगवान शंकर की झांकी, मां सरस्वती,
रावण की सजीव झांकी थी। बच्चियां डांडिया नृत्य कर रहीं थीं। शंकर जी का
तांडव नृत्य भी दिखाया गया। श्रीरामसेवा समिति की ओर से निकली राम बारात
में भक्तों की काफी भीड़ रही। बारात का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
सजीव
झांकियों को देखकर लोग उत्साहित थे। बाहर से आए कलाकारों ने नृत्य कर सबका
दिल जीत लिया। राम बारात पर कई जगह पुष्पवर्षा भी की गई। हर साल की तरह इस
साल भी राम बारात शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ संपन्न हुई। हालांकि,
पुलिसबल भी राम बारात के साथ चला। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे।