फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबारात में निकलीं झांकियों ने मनमोहा

Tue, 27 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में निकाली गई राम बारात में शामिल झांकियों ने सबका मनमोह लिया। राम बारात जगतापुर, उद्यमपुर व पटेलनगर तक पहुंची। इसके बाद उसका समापन हुआ।
विज्ञापन


रामबारात में भगवान शंकर की झांकी, मां सरस्वती, रावण की सजीव झांकी थी। बच्चियां डांडिया नृत्य कर रहीं थीं। शंकर जी का तांडव नृत्य भी दिखाया गया। श्रीरामसेवा समिति की ओर से निकली राम बारात में भक्तों की काफी भीड़ रही। बारात का जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन


सजीव झांकियों को देखकर लोग उत्साहित थे। बाहर से आए कलाकारों ने नृत्य कर सबका दिल जीत लिया। राम बारात पर कई जगह पुष्पवर्षा भी की गई। हर साल की तरह इस साल भी राम बारात शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ संपन्न हुई। हालांकि, पुलिसबल भी राम बारात के साथ चला। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें