फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 50 रुपये का लालच दे वृद्ध ने बालिका से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बुजुर्ग ने 50 रुपये का लालच देकर नौ साल की बालिका को कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथी बच्चों की सूचना पर बालिका की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि सोमवार की शाम उसकी नौ वर्षीय बेटी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी गांव बंसरामऊ निवासी वृद्ध गयाप्रसाद ने बेटी को 50 रुपये का लालच देकर पास बुलाया और उसे कमरे में बंद कर लिया। गया प्रसाद ने बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी सूचना पत्नी को दी। पत्नी वहां पहुंची तो मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए।
इसी दौरान आरोपी दरवाजा खोलकर भाग गया। बेटी ने वृद्ध की करतूत की जानकारी मां को दी, जिस पर वह बेटी को लेकर कोतवाली गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें