फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के भतीजे ने दुकानदार को धमकाया, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
कोतवाल विनोद मिश्रा को घटना की वीडियो रिकार्डिंग दिखातीं सपा नेत्री अंजू मिश्रा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सपा महिला नेता के बेटे की पिज्जा डिलीवरी दुकान पर गुरुवार देर शाम हंगामा हुआ। सपा महिला नेता ने तिर्वा भाजपा विधायक कैलाश राजपूत के भतीजे अमन पर दुकान में गाली गलौज करने, जानमाल की धमकी देने और फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी सपा महिला नेता अंजू मिश्रा पत्नी विमल किशोर मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि मेरे पुत्र अभिषेक मिश्रा व पवन मिश्रा फर्रुखाबाद चौराहे पर पिज्जा कार्नर के नाम से दुकान किए हैं। शाम लगभग छह बजे विधायक कैलाश राजपूत का भतीजा अमन राजपूत वहां आया और गाली गलौज करने लगा। बेटों ने मना किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा और दुकान का शटर गिराकर अपने घर से राइफल ले आया। उसके बाद बाद उसने तीन फायर किए जो मिस हो गए। इस दौरान आसपास की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी आ गई। तब अमन वहां से भाग निकला। सपा महिला नेता ने अपने दोनों पुत्रों की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई है।
घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। सपा महिला नेता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फायरिंग हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। जिसका भी दोष होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में विधायक के भतीजे अमन राजपूत का कहना है कि मेरा बगल में मकान है। दुकान के अंदर बैठकर कुछ लोग अय्याशी कर रहे थे। मेरे विरोध करने पर दूसरा पक्ष गाली गलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गया। मैं अपनी सुरक्षा के लिए लाठी निकाल लाया। इससे दूसरा पक्ष ज्यादा उत्तेजित हो गया तो मैं अपने घर चला आया। फायरिंग करने का आरोप बेबुनियाद है, मैंने कोई फायरिंग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें