फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को विधायक अर्चना पांडेय कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आवास योजना की सूची से हटाए गए पात्र लाभार्थियों के नामों का दोबारा सत्यापन कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। सरकार प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार और सम्मान दिलाने का काम कर रही है। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने सघन खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को रासायनिक उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने, मोटे अनाजों के उत्पादन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सीवीओ डॉ. सरदूल सिंह ने बकरी, भेड़ एवं सुअर पालन, मिनी नंदिनी योजना, सहभागिता योजना तथा कृत्रिम गर्भाधान जैसी पशुपालन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, शादी अनुदान, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना तथा वृद्धाश्रम से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। उपायुक्त श्रम रोजगार दिनेश कुमार यादव ने रोजगार, आजीविका और मनरेगा सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव ने कृषि विभाग की योजनाओं, डीजल, पेट्रोल, डीएपी, यूरिया पर मिलने वाली सुविधाओं तथा खेत बचाओ अभियान की जानकारी देते हुए किसानों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों में लवली फूड प्रोडक्ट एवं हर्बल सोप की सराहना की। यहां गर्भवतियों की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें