फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत खाते मेें गई रकम की भी होगी जांच

Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूसरों के खाते में पैसा भेजकर चूक बताने वाले बैंक अफसर व कर्मचारियों पर रिजर्व बैंक व आयकर विभाग ने सख्ती कर दी है। बैंक अधिकारियों को अब इस चूक का स्पष्टीकरण देना होगा। वहीं, एक ही खाते में बार-बार चूक हो जाने व डेड खाते में रुपये जाने के मामले में भी बैंक अधिकारियों पर सख्ती हो सकती है। जिले में दूसरों को खाते में पैसा भेजे जाने के आठ मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के कुछ दिन बाद ही बैंक उपभोक्ताओं के खातों में कुछ हजार तो कुछ के खाते में एक लाख रुपये आने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि यह पैसा उनका नहीं है। इस पर कई बैंक कर्मचारियों ने तकनीकी दिक्कत कर बात को टाल दिया था। कहा कि तकनीकी दिक्कत के चलते ऐसा हुआ है, पैसा पड़ा रहने दीजिए कुछ दिनो में इसे आपके खाते से निकाल लिया जाएगा। अब ऐसे मामलों की जांच में भी एजेंसियां जुट गई हैं।

 कुछ बैंकें शुरू से जांच की रडार पर हैं। कुछ बैंक कर्मचारियों से कानपुर और बाहर से आई टीमों ने पूछताछ भी की थी। अब इन कर्मचारियों की समस्याएं और बढ़ने वाली हैं। जांच एजेंसियों ने संदिग्ध बैंकों के साथ अन्य बैंकों से ऐसे खातों से की पूरी जानकारी मांगी है जिनके खाते में पैसा गया तो उन्होंने उस पर आपत्ति दर्ज कराई। इन खातों का एक वर्ष का लेनदेन मांगा गया है। सूत्रों की माने तो उन खातों में जमा हुए पैसे की विड्राल कापी भी मांगी गई है। माना जा रहा है उन खातों की भी जांच होगी जिन खातों में अन्य खाते में आए पैसे को ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक और आयकर विभाग ने एक बार से अधिक एक ही खाते में चूक होने के मामले को गंभीरता से लिया है। बार-बार एक ही खाते में चूक करने वाले अफसरों की डिटेल अलग से तैयार की जा रही है। आरबीआई पहले से ऐसी कई डिटेल बैंकों से मांग चुकी है। हाल में ही आरबीआई ने आई नकली करेंसी का भी ब्योरा मांगा है और किस ग्राहक के विड्राल से नकली करेंसी आई उसे भी संभाल कर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें