पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रविवार को 92वां जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने केक काटा और और चित्र पर माल्यार्पण किया। बूंदी व गुलगुला बांटे। उनके स्वास्थ्य की कामना की गई।
रविवार को तिर्वा क्रासिंग पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बूंदी और गुलगुले बांटे। इस मौके पर नंदू कश्यप, विशाल शुक्ला, नितिश तिवारी, अलकेश त्रिवेदी, रजत दुबे, आदि रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी क्रासिंग स्थित मूक बधिर विद्यालय में सेब, केला, बिस्कुट बांटा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता आशू दुबे, विक्रम त्रिपाठी, जीतू तिवारी, अवधेश राठौर, रंजीत कश्यप, आदि रहे।
इसी तरह युवा मोर्चा के विक्की मिश्रा की अगुवाई में पुरानी कचहरी के निकट अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर बाबा अखंडानंद ने केक काटी।
मानीमऊ प्रतिनिधि मुताबिक, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामपाल कुशवाहा की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल गुप्ता, राजेश राजपूत, संजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रावेंद्र कश्यप, रवींद्र राजपूत, आदि रहे।