फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छिबरामऊ की समस्याओं से मंत्री का अवगत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक अर्चना पांडेय ने मंत्रियों से लखनऊ स्थित आवासों पर मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन



विधायक ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों में तेजी लाने तथा पूर्व में दिए गए प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से भी उनके लखनऊ आवास पर भेंट की गई। इस दौरान क्षेत्र की नगरीय विकास एवं बिजली संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें