फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मंत्री ने मंडी समिति, जनखत व खैरनगर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने शुक्रवार को ठठिया स्थित मंडी स्थल, जनखत गांव व खैरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी को और अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए बैंकिंग सुविधा, कैंटीन तथा स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। इससे मंडी आने वाले किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मंडी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध विपणन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। कहा कि पंजीकृत किसानों एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाए। इसके बाद ग्राम पंचायत जनखत एवं ग्राम पंचायत खैरनगर का निरीक्षण कर विधायक निधि से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय जायजा लिया गया।
जनखत में निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों को निर्धारित समय से पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खैरनगर के मजरा गौरनपुर्वा में 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वह उपयोगी होने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखाई दे तथा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें