फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देकर मांगा चार महीने का वेतन

Thu, 07 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अरबी व फारसी मदरसों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सितंबर से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। परेशान शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन में अविलंब वेतन भुगतान की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सितंबर से दिसंबर महीने का वेतन अब तक प्राप्त नहीं हो सका है। इस कारण शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान न कराया गया तो हालात बद से बदतर हो जाएंगे।



उधर, इस मामले में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बाबू सलाउद्दीन ने बताया कि शासन से बजट आवंटन नहीं हो सका है। बजट न मिलने के कारण वेतन भुगतान लंबित है। ज्ञापन देने वालों में मो. आरिफ, हयानुद्दीन, अहमद सईद खां, शकील अहमद, सलाहुद्दीन, मो. हासिम, मो. आसिफ, आकिल हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें