फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का और धीरेंद्र दौड़ में सबसे आगे

Thu, 07 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छोटे-छोटे बच्चों ने मेढक दौड़, स्पून रेस, टाईमेकिंग, फर्राटा दौड़ में अपनी क्षमताएं दिखाई। प्रतियोगिता में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में अक्षय, आकांक्षा पाल, ब्रजमोहन, सुरजीत सिंह, अनुष्का द्विवेदी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




 इसमें अनुष्का द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैज अली द्वितीय व उदय शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर की दौड़ में धीरेंद्र यादव, सुभम यादव, सूर्या कश्यप, मनप्रीत सिंह ने हिस्सा लिया। मनप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान पाया। 200 मीटर की रिले दौड़ में अभय चौहान, अमन कुमार, नितिन पटेल व अंकित पाल ने प्रतिभाग किया।



अंकित प्रथम स्थान पर रहे। सुरजीत ने दूसरा, सौरभ ने तीसरा स्थान पाया। मेढक दौड़ प्रतियोगिता में सत्यम कुमार ने प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने कहा कि खेलकूद की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।
विज्ञापन




 इसके अलावा जो बच्चे प्रतिदिन पढ़ाई के बोझ तले दबे रहते हैं, उनको मस्ती करने का अवसर प्राप्त होता है। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में हर बच्चे को प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उसको अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें