फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीआई ने किया मेडिकल कालेज का निरीक्षण

Tue, 23 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस फाइनल ईयर की मान्यता देने के लिए सोमवार को एमसीआई की तीन सदस्सीय टीम ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सभी विभागों का जायजा लिया। शैक्षणिक भवन में भी पठन-पाठन व म्यूजियम के अलावा कई संकायों का निरीक्षण किया। बाद में प्रशासनिक भवन में करीब चार घंटे तक मेडिकल कालेज में तैनात जूनियर व सीनियर डाक्टरों, विभागाध्यक्षो के शैक्षिक अभिलेख जांचे।
विज्ञापन


एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम में बंगलुरु के डाक्टर विश्वनाथन, कोलकाता से डा. एसके मुखर्जी, हैदराबाद के डा. लक्ष्मी सूर्य प्रभा शामिल रहे। टीम सोमवार की सुबह दस बजे राजकीय मेडिकल कालेज पहुंची। टीम ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की संख्या की जानकारी ली। फार्मेसी कक्ष में दवाइयों का वितरण व रखरखाव देखा।

इसके बाद टीम ने ओपीडी में बने तीन दर्जन से अधिक चिकित्सकों के केबिनों में जाकर जांच-पड़ताल की। जनरल वार्ड में पहुंचकर मेडिसिन, सर्जरी, आर्थो, ईएनटी व गाइनो विभाग में भर्ती मरीजों की जानकारियां ली। इसके बाद टीम ने रेडियोलाजी, ब्लड बैंक, इमरजेंसी, ओटी, माडल ओटी में जाकर पिछले एक माह में किए गए आपरेशनों के बारे में भी जानकारी ली। शैक्षणिक भवन में एनाटामी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबाइलाजी, म्यूजियम, लैब का निरीक्षण किया। गर्ल्स हास्टल, ब्वायज हास्टल को भी देखा।
विज्ञापन


इसके बाद टीम प्रशासनिक भवन पहुंची। यहां प्राचार्य कक्ष में मौजूद करीब 155 तैनात डाक्टरों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी, मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया, ईएनटी विभागाध्यक्ष डा. संदीप कौशिक, सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. आईए अंसारी, पैथालाजी व ब्लड बैंक इंचार्ज डा. एसके ध्रुव, एनाटामी की एचओडी डा. मंजुला सिंह, डा. मधुलिका, डा. एनसी यादव, डा. संजीव त्रिपाठी, डा. तनु मिड्ढा, डा. प्रदीप खारिया आदि मौजूद रहे। इस दौरान डीजीएमई डा. त्रिपाठी ने बताया कि एमसीआई का निरीक्षण संतोषजनक रहा है। उम्मीद है कि फाइनल ईयर की मान्यता मेडिकल कालेज को जल्द मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें