फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग से दो लाख का नुकसान

Sun, 01 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रामनारायन चौराहे पर स्थित कुमार इलेक्ट्रानिक एवं मोबाइल शाप सेंटर की दुकान में शुक्रवार की रात्रि अराजकतत्वों ने आग लगा दी। इससे करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन


सुबह होने पर दुकान स्वामी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। हरदेवगंज मोहल्ला निवासी सुरेश कुशवाहा पुत्र ओम सिंह कुशवाहा ने कोतवाल भुल्लन यादव को दी तहरीर में कहा कि उसकी रामनारायन चौराहे पर मोबाइल शाप एवं इलेक्ट्रानिक की दुकान है।

रात्रि 12 बजे के बाद अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगा दी। इससे करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दुकान में आग शार्टसर्किट से लगी है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें