फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जेल से फरार बंदियों की गुजरात में मिली लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सर्विलांस और खुफिया तंत्र की मदद से फरार बंदियों की लोकेशन अब गुजरात में मिली है। इसके बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। बंदियों को पकड़ने के लिए गुजरात में छापा मारने की तैयारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


चार जनवरी की रात कन्नौज जिला कारागार से दो बंदी, अंकित और शिवा उर्फ डिंपी, फिल्मी अंदाज में जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बंदियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनों फरार बंदियों, अंकित और शिवा उर्फ डिंपी, पर 25-25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित कर दिया। इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट और कुर्की जैसे कानूनी पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कन्नौज जिला कारागार से फरार हुए दोनों बंदियों अंकित और शिवा उर्फ डिंपी की लोकेशन अब गुजरात में मिली है। पता चला है कि वे गुजरात के कुछ औद्योगिक क्षेत्रों में छिपे हो सकते हैं। इस सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। इस बीच लापरवाही के आरोप में जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंंद को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।



वर्जन

जेल से फरार बंदियों पर इनाम घोषित करने के साथ-साथ एसओजी व सर्विलांस समेत पांच टीमों को लगाया गया है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें