कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर निवासी राजेेंद्र बघेल के मुताबिक वर्ष 2023 में उन्होंने अपने पहचान के दहेली सुजानपुर निवासी बंशीलाल से एक प्लॉट दिलाने की बात की। वर्ष 2024 में उन्होंने एक प्लॉट पसंद किया। इस पर उन्हाेंने आरोपी को कई बार में 15 लाख रुपये दिए। रकम लेने के बाद आरोपी बैनामा करने के लिए टालमटोली करता रहा। बीती 21 दिसंबर को उन्होंने बैनामा करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उनसे गालीगलौज की। सीपी रघुवीर लाल से शिकायत के बाद चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)