नए वर्ष के उपलक्ष्य में तहसील के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को तहसील के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के निर्धन वादकारियों को मुफ्त में कानूनी सुविधाएं देने की पहल की गई। कार्यक्रम में एक दूसरे को नए वर्ष की बर्धाई भी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि नए वर्ष का तभी सार्थक महत्व है, जब कुछ नई पहल हो। क्षेत्र की गरीब जनता को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता अच्छी पहल करें। तहसीलदार सरोज कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके, इसके लिए सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को लायर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीशंकर राजपूत, पूर्व अध्यक्ष सतीश राजपूत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा, दीपू यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, परमानंद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, कमलेश पाल, सुधीर यादव, ब्रजेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए गरीबों को मुफ्त न्याय की सुविधा दिए जाने का एलान किया।