फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वकील बोले, मुकदमा वापसी तक नहीं करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। न्यायिक एसडीएम द्वारा वकीलों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस दौरान वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। वकील बोले जब तक दर्ज कराया गया फर्जी मुकदमा वापस नहीं होता, तब तक न्यायिक कार्य नहीं करेंगे तथा हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू, शिवनाथ सिंह यादव, रामचंद्र मिश्रा, रावेंद्र चौहान, राजेश कठेरिया ने अपने-अपने संबोधनों में कहा कि फर्जी मुकदमा जब तक वापस नहीं लिया जाता, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अगर इस समस्या का समाधान न हुआ तो आगे हम लोग हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष दुर्गा नारायन सिंह, राजीव हजेला, सुशील पांडेय, दिनेश सिंह बैस, पवन दीक्षित, विनीत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


हड़ताल को कई संगठनों का समर्थन

वकीलों पर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को अन्य जनपदों की बार एसोसिएशन सहित किसान संगठनों ने समर्थन देकर साथ रहने की घोषणा की है। संयुक्त जिला राजस्व अधिवक्ता संघ जनपद कन्नौज, बीकेटी बार एसोसिएशन लखनऊ, बार एसोसिएशन वाराणसी, बार एसोसिएशन तहसील किशनी, बार एसोसिएशन कन्नौज, बार एसोसिएशन तिर्वा, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, भारतीय किसान यूनियन किसान, हिन्दू जागरण मंच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कन्नौज ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर तथा महासचिव ललित प्रताप सिंह को समर्थन पत्र देकर उनकी इस लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


आज होगा वकीलों का प्रदर्शन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर तथा महासचिव ललित प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसडीएम न्यायिक के अभद्र व्यवहार एवं भ्रष्ट कार्यशैली के विरोध में बुधवार को सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी महासचिव ललित प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि एसडीएम की भ्रष्ट कार्यशैली व अभद्र व्यवहार के संबंध में एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, राजस्व परिषद लखनऊ, जिलाधिकारी कन्नौज तथा अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें