फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो साल में तीन बार बढ़ा टोल, सुविधाओं में ''झोल''

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे (एनएच-34) पर पिछले दो सालों में तीन बार टोल टैक्स की दरें बढ़ाईं गईं हैं। उस लिहाज से यात्रियों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। वाहन स्वामियों में भी साफ नाराजगी है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हर साल दो बार टोल दरें बढ़ा देता है पर सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। अक्सर तकनीकी खराबी का दंश झेलना पड़ता है। नियम के मुताबिक टोल फ्री नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से हाईवे और एक्सप्रेस वे का सफर और महंगा हो गया है। अब बेरोकटोक बिना ट्रैफिक बाधा के सुहाना सफर तय करने के लिए वाहन स्वामियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं टोल प्लाजाओं की सुविधाएं जस की तस का आरोप लगाते हुए वाहन स्वामियों ने गुस्सा जाहिर किया है। हाईवे एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स एक अप्रैल 2025 से बढ़ा दिया गया है।अब पहले की अपेक्षा 10 फीसदी तक अधिक होगा। टोल टैक्स में की गई बढ़ोतरी को लेकर जब टोल अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की गई। तब उन्होंने कंपनी द्वारा दी जाने वाली हर सुविधा सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। वहीं वाहन स्वामियों ने इसके विपरीत प्रतिक्रिया देते हुए टोल टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध किया और बढ़ाई गई दरें वापस लेने की मांग की।
बोले वाहन स्वामी-
फोटो :40: अमित दुबे। संवाद
कन्नौज के चौधरी सराय निवासी अमित दुबे ने कहा कि टोल टैक्स बढ़ाए जाने से जनता में आक्रोश है। सरकार को टोल टैक्स का बोझ बढ़ाने के साथ हाइवे व एक्सप्रेसवे पर वाहन स्वामियों की सुविधाओं पर भी विचार करना चाहिए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन



फोटो :41: रानू कनौजिया। संवाद
तिर्वा कस्बा निवासी रानू कनौजिया ने कहा कि सरकार हर चीज पर टैक्स लगाती है और उसे बराबर बढ़ाती जाती है। वाहन खरीदते समय 40 फीसदी तक रकम टैक्स के रूप अदा करते हैं। इसके बाद भी वाहन सड़क पर चलाने के लिए टैक्स लगा दिए जाते हैं, जो गलत है। बढ़ाया गया टोल टैक्स वापस लिया जाना चाहिए।
-
फोटो :42: प्रांशुल द्विवेदी। संवाद
डाक बंगला रोड कन्नौज निवासी प्रांशुल द्विवेदी ने कहा कि बार-बार टैक्स बढ़ने से आम लोगों की बजट बिगड़ रहा है। जिस रफ्तार से टैक्स बढ़ाया जाता है उसी गति से आम जन मानस की सुविधाओं व सफर को आसान बनाने के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठाना जरूरी है। लोगों को बढ़े हुए टैक्स को अदा करने में तकलीफ न हो।

-
फोटो :43: रचित पांडेय। संवाद
कन्नौज के कृष्णानगर निवासी रचित पांडेय ने कहा कि टोल टैक्स का बढ़ाया जाना सरकार का जनविरोधी फैसला है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इस प्रकार बार बार टोल टैक्स बढ़ाया जाना न्यायोचित नहीं है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होगी।
-
फोटो :44: रोहित कश्यप। संवाद
32 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी
एनएच 34 जेवां टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर रोहित कश्यप ने बताया कि यात्रियों का पूरा ख्याल रखा जाता है। यहां हर समय रिकवरी क्रेन, एंबुलेंस तैनात रहती है। प्राथमिक उपचार की पूरी व्यवस्था है। दो टायलेट ब्लाक हैं, जहां पेयजल के साथ विकलांग व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था है, चार सफाईकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं का खुलासा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से किया गया। प्रतिदिन करीब आठ हजार वाहन इस प्लाजा से गुजर जाते हैं और 700 मासिक पास भी 20 किलोमीटर सीमा तक के बने हैं।

जेवां टोल प्लाजा पर दिक्कतें
टाॅयलेट ब्लॉक से चोरी हो जाता सामान
एनएच 34 जेवां टोल प्लाजा पर चोरों की नजर है। कड़ी व चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद यहां स्थापित टाॅयलटों से सामान चोरी हो जाता है। जिससे टोलकर्मी परेशान रहते हैं। आसपास के ग्रामीणों से ज्यादा ड्राइवर इस प्रकार के काम ज्यादा करते हैं।

ट्रक-कंटेनर चालकों पर अंकुश नहीं
एनएच 34 जेवां टोल प्लाजा पर ट्रक-कंटेनर चालकों पर कोई अंकुश नहीं हैं। वे अपने वाहन आड़े तिरछे खड़े पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने का काम करते हैं। यदि टोलकर्मी उनसे कुछ कहते हैं तो लड़ाई झगड़ा पर उतारू हो जाते हैं, इससे टोलकर्मी परेशान हैं।

छाया की व्यवस्था नहीं
एनएच 34 जेवां टोल प्लाजा पर छाया की कोई व्यवस्था नहीं है। केवल टोलकर्मियों व कार्यालय को छोड़कर पूरा टोल प्लाजा खुुले आसमान के नीचे नजर आया। जहां पर यात्रियों को विश्राम के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे वाहन स्वामियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

जलपान की दुकान नहीं
एनएच 34 जेवां टोल प्लाजा पर जलपान की कोई दुकान आदि नहीं है, जिसके बारे में पूछने पर प्रोजेक्ट मैनेजर राज कमल ने बताया कि हाईवे अथाॅरिटी द्वारा टोल प्लाजा के आसपास 500 मीटर तक किसी तरह की दुकान न खोले जाने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें