फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वजूद खत्म करने वाले कानून मंजूर नहीं’

Fri, 15 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष अकादमी में आयोजित उद्योग व्यापार मंडल के जिला स्तरीय सम्मेलन में बिजली और वाणिज्य कर विभाग द्वारा किए जा रहे शोषण का मुद्दा छाया रहा। प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि व्यापारी एकजुट रहेगा तो किसी अधिकारी की उत्पीड़न करने की हिम्मत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त संदीप बंसल ने कहा कि हम ऐसे कानून कभी स्वीकार नहीं करेंगे, जिनसे व्यापारी का वजूद खत्म हो। उन्होंने जीएसटी बिल का विरोध करते हुए कहा कि इसके लागू होने पर व्यापारी को तीन विभागों जीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी पंजीकरण कराना होगा।

अभी प्रदेश में अधिकतम वैट 12.5 प्रतिशत है और कई चीजें करमुक्त हैं, पर जीएसटी में कोई चीज करमुक्त नहीं रहेगी और न्यूनतम 24 प्रतिशत टैक्स लगेगा। ऑनलाइन ट्रेडिंग को खुदरा व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इस पर रोक नहीं लगी तो अगले पांच साल में खुदरा व्यापारियों का वजूद खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


महंगाई के लिए अवैध रूप से चल रहे वायदा कारोबार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने रोक लगाने की मांग की। कहा कि इन सबके खिलाफ संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रहा ह्रै। 30 जनवरी को पूरे देश के जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस, 27 फरवरी को पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन और 30 मार्च को लखनऊ में आंदोलन कर गवर्नर को ज्ञापन दिया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव दुबे को प्रदेश कार्यसमिति में मनोनीत करने की घोषणा की। सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया। सम्मेलन में बिजली और वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न का मसला पूरे समय छाया रहा।

जिला महामंत्री राजीव दुबे ने कहा कि पहले तो बिजली विभाग गलत बिल भेजता है और फिर संशोधन को चक्कर कटवाने को मजबूर करता है। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा की जा रही लूटखसोट और कानपुर-दिल्ली हाईवे की दुर्दशा का भी मुद्दा उठाया।

जिला मंत्री रामानंद वर्मा ने सुरक्षा के लिए व्यापारियों को असलहा दिलाने की बात उठाई। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने जिले की बिगड़ी कानून व्यवस्था और बढ़ रही चोरी-लूट की घटनाओं के साथ वाणिज्य कर अफसरों द्वारा की जा रही लूट का मामला उठाया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संदीप बंसल का चांदी का मुकुट पहनाकर, 51 किलो की माला व तलवार भेंट कर व्यापारियों ने स्वागत किया। व्यापार मंडल महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोभा दुबे के नेतृत्व में महिलाओं ने भी अभिनंदन किया। इस मौके मनोज अग्रवाल, योगेंद्र भदौरिया, आनंद गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें